जिन-बिम्ब पंच-कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 7 मई से 13 मई, 2016

हमें ख़ुशी है कि आप के सहयोग से हमारी 14 वर्षों की तपस्या एक जिन-मंदिर ही नहीं, बल्कि संत-निवास के साथ ही एक सामाजिक उपक्रम जैन कन्या छात्रावास के रूप में फलीभूत हुई है I इस 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जिन-मंदिर में विराजित होने वाली 41 इंच की मूल नायक एवं अन्य प्रतिमाओं के पंच-कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागरजी के परम प्रभावक शिष्य 108 मुनि श्री नियमसागरजी महाराज एवं मुनि-संघ के सानिध्य में 7 मई से 13 मई, 2016 में आयोजित है I प्रतिदिन प्रातः ६ से रात्रि १० बजे तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम निम्न प्रकार हैं –

  • ७ मई,२०१६ : शनिवार - पंच-कल्याणक प्राम्भिक क्रियाएं : घट स्थापना,मंडप शुद्धि एवं ध्वजारोहण
  • ८ मई,२०१६ : रविवार - गर्भ कल्याणक (पूर्वार्ध) : इंद्र दरबार - सोलह स्वप्न एवं गर्भ कल्याणक क्रियाएं (मध्य-रात्रि)
  • ९ मई,२०१६ : सोमवार - गर्भ कल्याणक (उत्तरार्ध) : मां की गोद भराई, महाराजा नाभिराय दरबार एवं स्वप्नों का फलादेश
  • १० मई,२०१६ : मंगलवार - जन्म कल्याणक : जन्मोत्सव,जन्माभिषेक, ऐरावत हाथी जुलुस, पालना एवं बाल-क्रीड़ा
  • ११ मई,२०१६ : बुधवार-तप कल्याणक:महाराजा नाभिराय दरबार,राज्याभिषेक,नीलांजना नृत्य,वैराग्य एवं दीक्षावन प्रस्थान
  • १२ मई,२०१६ : गुरुवार - ज्ञान कल्याणक : प्रथम आहार,केवल ज्ञानोत्पति,समवशरण रचना एवं मुनिश्री का उदबोधन
  • १३ मई,२०१६ : शुक्रवार - मोक्ष कल्याणक : निर्वाण प्राप्ति, जिन-बिम्ब स्थापना,कलशारोहण एवं ध्वजारोहण

उपरोक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रतिदिन अभिषेक,पूजन,शांतिधारा, प्रातः ९ बजे एवं दोप.३ बजे मुनि श्री के प्रवचन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है I अतः निवेदन है कि आप अपने, अपने परिचितों एवं कुटुम्बियों सहित इस धार्मिक आयोजन में उत्साह पूर्वक भाग लेकर पुण्य अर्जित करें.

अधिक जानकारी के लिए एवं आपके सुझावों के लिए कृपया संपर्क करें -

मो.9623457980 / 9822195362 / 7588286077 / 9850630326/9226982478/9822595550

निवेदक,

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति